UP Chunav 2022: RPN Singh ने कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का थामा दामन, एक दिन पहले बने थे स्टार प्रचारक

RPN Singh Joined BJP: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्हें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी की सदस्या दिलायी. आरपीएन सिंह को एक दिन पहले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाया था.

RPN Singh Joined BJP: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्हें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी की सदस्या दिलायी. कांग्रेस ने आरपीएन सिंह को एक दिन पहले यूपी चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया था.


बीजेपी के लिए करेंगे प्रचार

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को यूपी चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया था, लेकिन अब वह यूपी में ‘कमल’ खिलाने के लिए प्रचार करेंगे. माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें विधानसभा का टिकट भी दे सकती है.

Also Read: जानें कौन हैं आरपीएन सिंह ? यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाया था स्टार प्रचारक, अब खिलाएंगे ‘कमल’
आरपीएन सिंह के पिता इंदिरा गांधी सरकार में रहे रक्षा राज्यमंत्री

आरपीएन सिंह कुशीनगर के शाही सैंथवार परिवार से ताल्लुख रखते हैं. वह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भी रहे चुके हैं. कांग्रेस ने उन्हें कई राज्यों का प्रभारी बनाया था. उनके पिता सीपीएन सिंह कांग्रेस के वफादार नेता थे. वह कुशीनगर से सांसद भी रहे थे. वह 1980 में इंदिरा सरकार में रक्षा राज्यमंत्री बनाया गया था. बताया जा रहा है कि आरपीएन सिंह तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर चुके हैं.

Also Read: UP Election 2022: कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने दिया इस्तीफा, बोले- राजनीतिक जीवन में नया अध्याय शुरू
25 अप्रैल 1964 को आरपीएन सिंह का हुआ जन्म

आरपीएन सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1964 को दिल्ली में हुआ था. वह क्षत्रिय परिवार से हैं. उन्होंने 2002 में पत्रकार सोनिया सिंह से शादी की. उनकी तीन बेटियां हैं.

पडरौना से 1996 में पहली बार बने विधायक

आरपीएन सिंह पडरौना से 1996 में पहली बार विधायक चुने गए. इसके बाद 2009 तक वह विधायक रहे. इसके बाद वह कुशीनगर से लोकसभा सांसद बने. आरपीएन सिंह का पूरा नाम कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह है. उन्हें पडरौना का राजा साहेब भी कहा जाता है. उन्हें इसी नाम से जाना जाता है.

Posted By: Achyut Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >