Lucknow News: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सभी राजनीतिक दलों में कोलाहल मचा हुआ है. हर रोज किसी न किसी पार्टी का बड़ा चेहरा दूसरे दलों की सदस्यता ले रहा है. इसी बीच सोमवार को यूपी की बलिया की चिलकलहर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई.
जानकारी के मुताबिक, भाजपा के पूर्व विधायक राम इंकबाल जब पार्टी की सदस्यता ले रहे थे तब उनके साथ उनकी पार्टी के समर्थक भी मौजूद थे. इस सदस्यता को सम्पन्न करने के बाद सपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई. लिखा गया, ‘सपा का बढ़ता कारवां! राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बलिया की चिलकहर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह अपने साथियों के साथ सपा में हुए शामिल. आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन.’
