मैनपुरी में युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

मैनपुरी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते हुए कार्रवाई नहीं की है. जिसके कारण यह घटना घटी है. यह घटना घिरोर थाना क्षेत्र के पचावर गांव की है.

मैनपुरी. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर नाली के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. युवक की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव नहीं ले जाने दे रहे है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते हुए कार्रवाई नहीं की है. जिसके कारण यह घटना घटी है. यह घटना घिरोर थाना क्षेत्र के पचावर गांव की बतायी जा रही है. मृतक के परिजनों ने एसपी से मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. दो दिन पहले मृतक के परिवार पर हमला हुआ था. इस हमले में परिवार के 6 लोग घायल हो गये थे.

परिजनों ने कहा- पुलिस की लापरवाही से हुई हत्या

जानकारी के अनुसार मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के पचावर गांव में गुरुवार की देर रात छत पर सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. परिजनों ने पुलिस की लापरवाही से हत्या का आरोप लगाते हुए शव नहीं उठने दिया. परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले हुए झगड़े में अगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो आज ये हत्या न होती. मौके पर पहुंचे एएसपी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Also Read: Lucknow Court Shootout: संजीव जीवा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
घटना की जांच में जुटी पुलिस

गांव पचावर निवासी संजय पुत्र गंगाचरण गुरुवार की रात छत पर सोने के लिए चला गया था. देर रात को घर में घुसे आरोपियों ने सोते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक हत्या करने वाले वहां से भाग निकले. परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले आरोपी पक्ष से झगड़ा हुआ था. लेकिन पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर कोई कार्रवाई नहीं की. इसकी शिकायत दो दिन पहले एसपी से भी की गई थी. अगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो संजय की हत्या नहीं होती. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >