सुल्तानपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यूपी के सुल्तानपुर कोर्ट ने तलब किया है. वकील संतोष पांडे का कहना है कि ”केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सुल्तानपुर में एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें शनिवार को तलब किया था. 2018 में बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. यह केस बीजेपी नेता और कोऑपरेटिव चेयरमैन विजय मिश्रा ने दर्ज कराया है. फिलहाल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 6 जनवरी में दोबारा तलब किया गया है .
अमित शाह मामले में सुल्तानपुर के एमपी एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को किया दोबारा तलब, अगली तारीख 6 जनवरी

New Delhi: Congress leader Rahul Gandhi addresses a press conference at AICC headquarters, in New Delhi, Friday, Sept. 22, 2023. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI09_22_2023_000103B)
Copied link
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सुल्तानपुर में एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें शनिवार को तलब किया था.