डिफेंस एक्सपो में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ आए थे सीडीएस बिपिन रावत, कॉरिडोर को लेकर की थी चर्चा

सीडीएस जनरल बिपिन रावत 05 फरवरी 2020 में लखनऊ में आयोजित डिफेंस एक्सपो में आए थे. यहां उन्होंने कई देशों के सैन्य प्रमुखों और रक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी.

CDS Bipin Rawat: तीनों सेनाओं के प्रमुख चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत 05 फरवरी 2020 में लखनऊ में आयोजित डिफेंस एक्सपो में भी आए थे. उनके साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख भी यूपी की राजधानी लखनऊ में थे. एक्सपो में उन्होंने कई देशों के सैन्य प्रमुखों और रक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी.

जनरल बिपिन रावत ने डिफेंस कॉरिडोर को लेकर यूपी के अधिकारियों के साथ चर्चा की थी. इसके अलावा, मध्य कमान सेना मुख्यालय में भी उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रक्षा संबंधी मुद्दों पर मीटिंग की थी.

Also Read: CDS Bipin Rawat: काशी में बोले थे जनरल बिपिन रावत, सेना के शौर्य और साहस पर संदेह नहीं किया जाना चाहिए

इसके अलावा, जनरल बिपिन रावत सितंबर 2019 में अमेठी के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में सेना भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा करने भी पहुंचे थे. उन्होंने यहां कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने, पीओके में सैन्य कार्रवाई से संबंधित बयान भी दिए थे. साथ ही कहा था कि सरकार जैसा आदेश देगी, सेना वैसा ही कार्य करेगी.

Also Read: CDS Bipin Rawat: सीडीएस बिपिन रावत को याद करके रो रहा है मेरठ, होनहार छात्र के जाने से गमगीन हैं प्रो. शर्मा

गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना का एमआई17 वी5 हेलिकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित हेलिकॉप्टर पर सवार 13 लोगों की मौत हो गयी. हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे. यह जानकारी वायुसेना ने ट्‌वीट कर दी है. दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बुरी तरह से घायल हुए हैं और अभी उनका इलाज चल रहा है.

Posted By: Achyut Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >