Bada Mangal 2023: आज ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगल, जानिए कब-कब है, महत्व और पूजा विधि

Bada Mangal 2023: हिंदू धर्म में बड़ा मंगल का विशेष महत्व है. यह ज्येष्ठ माह में पड़ता है. बड़ा मंगल को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है. यूपी में बड़ा मंगल बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है. आइए जानते हैं इस साल 2023 में बड़ा मंगल कब-कब है. डेट, महत्व और पूजा विधि.

Bada Mangal 2023: हिंदू धर्म में बड़ा मंगल का विशेष महत्व है. यह ज्येष्ठ माह में पड़ता है. बड़ा मंगल को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है. यूपी में बड़ा मंगल बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है. खासकर लखनऊ में. आज से यान 9 मई से बड़ा मंगल शुरू हो गया है. आइए जानते हैं इस साल 2023 में बड़ा मंगल कब-कब है. डेट, महत्व, और पूजा विधि.

बड़ा मंगल 2023

हिंदू धर्म में साल में चार मंगलवार ऐसे हैं जिसका खास महत्व है. इनमें से एक है बड़ा मंगल. इस दिन जो भी हनुमान भक्त सच्चे दिल से अपने आराध्य देव को पूजते हैं. उनपर बजरंगबली की कृपा हमेशा रहती है. इस साल 2023 (Bada Mangal 2023 Date) में पहला बड़ा मंगल आज यानी 9 मई 2023 (bada mangal 2023 9 may ) को है. इसके बाद दूसरा बड़ा मंगल 16 मई 2023, तीसरा बड़ा मंगल 23 मई, और चौथा बड़ा मंगल 30 मई 2023 को है.

बड़ा मंगल महत्व

ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगल का सनातन धर्म में खास महत्व बताया गया है. पंडित जितेंद्र शास्त्री के अनुसार बड़ा मंगल महाभारत और रामायण से जुड़ा हुआ है. इस दिन हनुमान जी को लाल या फिर नारंगी रंग के चोला चढ़ाने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. इतना ही नहीं अगर आप आर्थिक, मानसिक और शारीरिक पीड़ा से मुक्ति पाना चाहते हैं तो बड़ा मंगलवार को लंगर जरूर कराए. ऐसा करने से आपको सभी दुखों से मुक्ति मिल जाएगी.

Also Read: Rahu Shani Dosh: स्वभाव और लक्षण से जानिए कुंडली में राहु-केतु और शनि दोष, जानें इनके प्रभाव का असर बड़ा मंगल पूजा विधि और भोग

बड़ा मंगल लखनऊ में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है. जगह-जगह पर यहां लंगर लगते हैं. ज्येष्ठ माह शुरू होते ही राजधानी में हर रोज कहीं न कहीं लंगर जरुर लगते हैं. पंडित जितेंद्र शास्त्री के अनुसार बड़ा मंगल के दिन सूर्य निकलने से पहले ऊठकर स्नान कर लें और साफ कपड़ा पहन लें. इसके बाद हनुमान जी की प्रतिमा को गंगा जल से साफ कर लें. फिर पूजा स्थान पर लाल फूल, अक्षत, धूप, दीप, चंदन और लाल या फिर नारंगी लंगोट चढ़ाएं. हनुमान जी को मोतीचूर का लड्डू या फिर बूंदी का ही भोग लगाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >