लखनऊः IPS के घर के सामने निर्वस्त्र होकर नहाने वाला गिरफ्तार, महिला कर्मचारियों को देखकर करता था गंदे इशारे

लखनऊ में आईपीएस अधिकारी के घर के सामने निर्वस्त्र नहाने वाले को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी के अपने ही पड़ोसी आए दिन घर के छत पर चढ़कर अश्लील इशारे करता था. विरोध करने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था.

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां आईपीएस अधिकारी के घर के सामने निर्वस्त्र नहाने वाले को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय की एक विंग में तैनात आईपीएस अधिकारी के अपने ही पड़ोसी आए दिन घर के छत पर चढ़कर अश्लील इशारे करता था. विरोध करने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. जिसके बाद आईपीएस ने आरोपी के खिलाफ हुसैनगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है.

आईपीएस के घर के सामने नंगा नहाने वाला गिरफ्तार

दरअसल आए दिन आईपीएस अधिकारी का पड़ोसी अजीम अपने घर के छत पर चढ़कर अश्लील इशारे करता था. कई बार अधिकारी ने उसका विरोध किया, लेकिन वह अपने हरकतों से बाज नहीं आया. जिसके बाद अधिकारी ने अजीम के हरकतों से त्रस्त होकर उसके खिलाफ हुसैनगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है.

छत पर निर्वस्त्र होकर नहाता था अजीम

आईपीएस अधीकारी के पड़ोसी अजीम उनके घर के ठीक सामने रहता है. वह दिन के समय निर्वस्त्र होकर नहाता है. मुस्कुराता है और अश्लील इशारे करता है. आईपीएस और उनके नौकरों ने कई बार विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना. आईपीएस ने बताया बीते दिनों उनके घर में खाना बनाने वाली, झाड़ू पोछा करने वाली ने अजीम की हरकत के बारे में बताया था. अधिकारी ने बताया हाल ही में मेरे ड्राइवर ने भी अजीम को छत पर निर्वस्त्र होकर नहाते देखा था. अजीम के इस हरकत पर नौकर ने जाकर उसका विरोध किया. जिसके बाद आरोपी अजीम ने उसके ही साथ अभद्रता की.

Also Read: लखनऊ में 23 साल बाद डेविस कप का आयोजन, 16-17 सितंबर को भारत और मोरक्को के बीच होगा मुकाबला, जानें शेड्यूल
अजीम का बनाया गया वीडियो

आईपीएस ने बताया कि सोमवार को वह अपने घर पर खाना खा रहे थे. तभी अजीम छत पर खुले में निर्वस्त्र होकर नहाने लगा. इसके बाद उन्होंने अपने एक नौकर को बुलवाया और अजीम का वीडियो बनवाया. इ��के बाद आईपीएस ने हुसैनगंज कोतवाली में तहरीर दी. इंस्पेक्टर हुसैनगंज ने आरोपित अजीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और गिरफ्तार कर लिया है.

https://www.youtube.com/@PrabhatKhabarUP/videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >