कोरोना की चपेट में अखिलेश यादव का परिवार, सीएम योगी ने फोन कर सेहत की जानकारी ली

सपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी और बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. हालांकि अखिलेश यादव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. सीएम योगी ने अखिलेश याद���, डिंपल यादव और उनकी बेटी का फोन करके हालचाल लिया

Lucknow News: सपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. इस दौरान अखिलेश यादव ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने डिंपल यादव और उनकी बेटी का फोन करके हालचाल लिया. साथ ही अखिलेश यादव से भी उनकी सेहत की जानकारी ली, और सभी के स्वास्थ लाभ की कामना की.

डिंपल यादव और टीना यादव कोरोना पॉजिटिव

दरअसल,, बुधवार को अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और बेटी टीना यादव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी. दोनों होम आइसोलेशन में हैं. डिप्टी सीएमओ, लखनऊ ने कोरोना होने की पुष्टि की थी. हालांकि उनके लक्षण गंभीर नहीं हैं.

डिंपल यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

डिंपल यादव ने भी ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है. मैं पूरी तरह से वैक्सिनेटेड हूं और कोई भी लक्षण अभी दिखाई नहीं दे रहे हैं. अपनी और दूसरों की सुरक्षा की दृष्टि से मैंने खुद को अलग कर लिया है. हाल फिलहाल मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना टेस्ट जल्द कराएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >