उत्तरप्रदेश : भाजपा के स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची में जोशी, वरुण और कटियार को मिली जगह

लखनऊ /नयी दिल्ली : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को दूसरे स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी गई है जिसमें वरुण गांधी, मुरली मनोहर जोशी और विनय कटियार जैसे नेताओं के नाम को शामिल किया गया है. आपको बता दें कि स्टार प्रचारकों की पहली सूची में इन नेताओं […]

लखनऊ /नयी दिल्ली : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को दूसरे स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी गई है जिसमें वरुण गांधी, मुरली मनोहर जोशी और विनय कटियार जैसे नेताओं के नाम को शामिल किया गया है. आपको बता दें कि स्टार प्रचारकों की पहली सूची में इन नेताओं को जगह नहीं दी गई थी जिसके बाद कई प्रकार के सवाल उठने लगे थे.

भाजपा के स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल किये गए जो 19 फरवरी और 23 फरवरी को होने वाले चुनाव से संबंधित हैं. अगर इसके बाद कोई नई सूची नहीं सौंपी जायेगी तब यह शेष चरण के चुनाव के लिए वैध मानी जायेगी. स्टार प्रचारकों की इस सूची में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का नाम शामिल नहीं है हालांकि उनका नाम पहले दो चरण के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल था.

भाजपा के स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, कलराज मिश्रा, स्मृति ईरानी, उमा भारती और अरुण जेटली समेत राज्य के नेताओं के नाम शामिल हैं. इस सूची में सांसद योगी आदित्यनाथ, हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव और सांसद हेमामालिनी के नाम शामिल हैं.

गौर हो कि उत्तरप्रदेश में सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं. मतदान 11, 15, 19, 23, 27 फरवरी तथा 4 और 8 मार्च को डाले जायेंगे जबकि गिनती 11 मार्च को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >