केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान के बिगड़े बोल : मुलायम की सांसें अब गिनती की, दफन हो जायेगी सपा

मथुरा : भाजपा नेता और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बलियान ने कल यहां सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर एक विवादित टिप्पणी कर दी. मुजफ्फरनगर से सांसद बलियान की जुबान कुछ यूं फिसली कि उन्होंने यह कह दिया कि मुलायम सिंह यादव ने दिन अब गिनती के हैं और उनके मरने का समय आ गया […]

मथुरा : भाजपा नेता और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बलियान ने कल यहां सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर एक विवादित टिप्पणी कर दी. मुजफ्फरनगर से सांसद बलियान की जुबान कुछ यूं फिसली कि उन्होंने यह कह दिया कि मुलायम सिंह यादव ने दिन अब गिनती के हैं और उनके मरने का समय आ गया है.

एक सभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बलियान ने कहा कि मुलायम ने आजीवन धर्म आधारित राजनीति की और लोगों को बांटने का काम किया. उनकी सांसें अब गिनती की रह गयीं हैं. मुलायम सिंह यादव की सांसें थमने के बाद सपा दफन हो जायेगी.

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने पहले केंद्र में रहकर देश को लूटा, फिर प्रदेश को और अब राज्य में जो कुछ भी बचा है उसे लूटना चाहते हैं.

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव सपा-कांग्रेस गठबंधन से खुश नहीं हैं और उन्होंने अखिलेश के लिए प्रचार नहीं करने का निर्णय किया है. मुलायम सिंह यादव हमेशा यह कहते रहे कि सपा प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी और वे किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करना चाहते हैं, जबकि अखिलेश गठबंधन के पक्ष में लगातार बोलते रहे और उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >