बसपा-भाजपा दोनों भ्रम में हैं, यूपी में सपा की ही सरकार बनेगी : अखिलेश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर दोहराया है कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने जा रही है. उन्होंने बसपा और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों ही भ्रम में जी रहे हैं और सपा को सत्ता में वापसी करने से नहीं रोक पायेंगे. अखिलेश ने कहा […]

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर दोहराया है कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने जा रही है. उन्होंने बसपा और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों ही भ्रम में जी रहे हैं और सपा को सत्ता में वापसी करने से नहीं रोक पायेंगे.

अखिलेश ने कहा कि मायावती का यह आरोप बेमानी है कि हम प्रदेश में कमजोर हैं, इसलिए गठबंधन की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं, लेकिन अगर कोई साथ आना चाहे तो क्या परेशानी है. अगर कांग्रेस साथ आयी तो हम 300 से ज्यादा सीटें जीत लेंगे.
उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए नोटबंदी को गलत फैसला बताया और कहा कि वे भ्रम में हैं इससे उन्हें चुनाव में फायदा मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि नोटबंदी जैसा ही कुछ और निर्णय केंद्र सरकार कर दे. अभी तो चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई.
परिवार में जारी वर्चस्व की जंग पर उन्होंने हालांकि कुछ नहीं कहा लेकिन बुंदेलखंड से चुनाव लड़ने की पेशकश की. उन्होंने कहा यहां से कोई सीएम नहीं हुआ है, इसलिए मैं वहां से चुनाव लड़ सकता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >