नयी दिल्ली/लखनऊ : अफवाह से उत्तरपद्रेश व दिल्ली के कुछ इलाकों में नमक की कीमतें 200 रुपये किलो तक पहुंच गयी है. यह अफवाह पश्चिमी उत्तरप्रदेश में प्रमुख रूप से फैली है. समाचार एजेंसी एएनआइ ने खबर दी है कि नमक की बाजार में कमी होने की अफवाह फैल गयी है. इससे लोग भयभीत हो गये हैं और अचानक बाजार में नमक की मांग बढ़ गयी, जिसका बेजा लाभ दुकानदारों ने 200 रुपये किलो तक नमक बेच कर उठाया.
पुराने नोट बंदी अभियान के बीच इस अफवाह ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है, जहां उन्हें सस्ते उत्पाद के लिए भी महंगी कीमत चुकानी पड़ रही है. ध्यान रहे की पूर्व में भी नमक की कमी की अफवाह फैली चुकी है.
