अरबों के घोटाले का आरोपी यादव सिंह की विशेष CBI कोर्ट में आज पेशी

नयी दिल्ली : लाखों-करोड़ों के भ्रष्टाचार में फंसे नोएडा प्राधिकरण के सस्पेंडेड चीफ इंजीनियर यादव सिंह को सीबीआइ नेबुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार हुए यादव सिंह को आज गाजियाबाद की विशेष सीबीआइ कोर्ट में पेश किया जाएगा. इससे पहले कल सीबीअाइ गिरफ्तारी के बाद उनसे लंबी पूछताछ की थी. घोटालेबाज यादव सिंह को […]

नयी दिल्ली : लाखों-करोड़ों के भ्रष्टाचार में फंसे नोएडा प्राधिकरण के सस्पेंडेड चीफ इंजीनियर यादव सिंह को सीबीआइ नेबुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार हुए यादव सिंह को आज गाजियाबाद की विशेष सीबीआइ कोर्ट में पेश किया जाएगा. इससे पहले कल सीबीअाइ गिरफ्तारी के बाद उनसे लंबी पूछताछ की थी.

घोटालेबाज यादव सिंह को सीबीआइ ने आय से अधिक मामले में गिरफ्तार किया है. गौरतलब हो कि यादव सिंह ने पद पर रहते हुये अकूत संपति जमा की थी. जिसमें यादव पर आय से अधिक संपत्ति जमा करने का मुकदमा दर्ज हुआ था. इस मामले की जांच सीबीआइ कर रही है. सीबीआइ ने यादव सिंह के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है जिसमें 420, 466, 467 के अलावा और भी कई भ्रष्टाचार निरोधक धाराओं को लगाया गया है.

जानकारी के मुताबिक सीबीआइ ने पूछताछ के लिये यादव को बुलाया था और उसके बाद सीबीआइ ने गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब हो कि नोएडा में चीफ इंजीनियर रहते हुये यादव पर अवैध चल-अचल संपति जमा करने का मुकदमा दर्ज है.

यूपी की समाजिक कार्यकर्ता और आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने यादव सिंह मामले की सीबीआइ जांच कराने की याचिका दायर की थी. यादव सिंह के कार्यकाल में 954 करोड़ रुपये का टेंडर घोटाला हुआ था. उसके यहां छापेमारी में कई किलो गहने और आभूषण भी बरामद हुये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
CBI
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >