निलंबित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को उप्र सरकार ने थमाया आरोप पत्र

लखनउ : उत्तर प्रदेश सरकार ने दो दिन पहले स्वेच्छाचारिता, अनुशानहीनता और अदालत के आदेश के उल्लंघन के आरोप में निलंबित वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को आरोप पत्र थमा दिया है. ठाकुर को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ उन्हें टेलीफोन पर धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए हजरतगंज कोतवाली […]

लखनउ : उत्तर प्रदेश सरकार ने दो दिन पहले स्वेच्छाचारिता, अनुशानहीनता और अदालत के आदेश के उल्लंघन के आरोप में निलंबित वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को आरोप पत्र थमा दिया है. ठाकुर को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ उन्हें टेलीफोन पर धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देने और उसी रात उनके खिलाफ गाजियाबाद की एक महिला द्वारा बलात्कार की प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद 13 जुलाई को निलम्बित कर दिया गया था.
पुलिस महानिरीक्षक (नागरिक सुरक्षा) के पद पर तैनात रहे ठाकुर को निलंबन के बाद पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है. सपा मुखिया की कथित धमकी तथा गाजियाबाद की महिला की तरफ से दर्ज प्राथमिकी के बाद अपनी तथा अपनी पत्नी नूतन ठाकुर की सुरक्षा की गुहार लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों से मिलने गये ठाकुर आज लखनउ वापस लौट आये है, जिसके बाद उन्हें निलंबन संबंधी आरोप पत्र सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >