प्रियंका गांधी का आरोप, गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है भाजपा सरकार

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अहमदाबाद में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है. उन्होंने घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘भाजपा सरकार गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अहमदाबाद में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है. उन्होंने घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘भाजपा सरकार गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है .

पहले इनके मंत्री गुंडों को जेल से छूटने के बाद फूल माला पहनाते थे. अब तो सड़क पर ही कानून की आंख पर पट्टी बांध दी गई है." प्रियंका ने वीडियो का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया, ‘साफ दिख रहा है कि एबीवीपी के गुंडा तत्व शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पीट रहे हैं और पुलिस मूक खड़ी है."

गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) हिंसा के खिलाफ मंगलवार को अहमदाबाद में आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और उसके प्रतिद्वंद्वी नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) के सदस्यों के बीच झड़प हो गई जिसमें 10 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >