प्रियंका नकली गांधी है उन्हें अपने दादा फिरोज गांधी का नाम जोड़कर लिखना चाहिए : साध्वी निरंजन ज्योति

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नकली गांधी हैं उन्हें अपने नाम के साथ अपने दादा फिरोज गांधी का नाम जोड़कर लिखना चाहिए. यह टिप्पणी प्रियंका गांधी पर की है भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने. साध्वी ने प्रियंका के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें प्रियंका ने कहा था यूपी के सीएम योगी […]

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नकली गांधी हैं उन्हें अपने नाम के साथ अपने दादा फिरोज गांधी का नाम जोड़कर लिखना चाहिए. यह टिप्पणी प्रियंका गांधी पर की है भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने. साध्वी ने प्रियंका के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें प्रियंका ने कहा था यूपी के सीएम योगी ने भगवा धारण किया है. भगवा आपका नहीं है, यह हिंदू धर्म का है, जिसमें हिंसा और रंज का कोई स्‍थान नहीं है.

प्रियंका गांधी गांधी बयान देकर भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गयी. इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, प्रियंका गांधी भगवा रंग का अर्थ नहीं समझ सकतीं क्योंकि वह नकली गांधी हैं. उन्हें अपने नाम के आगे से गांधी हटा लेना चाहिए और अपना नाम फिरोज प्रियंका कर लेना चाहिए उनकी समस्या यह है कि योगी सरकार लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन ले रही है.
अगर प्रियंका दंगाइयों के पीछे हैं तो उन्हें सबके सामने आकर यह स्पष्ट कर देना चाहिए उन्हें अभी भगवा शब्द के बारे में और पढ़ना चाहिए. भगवा रंग ज्ञान और आत्मीयता का प्रतीक है. निरंजन ज्योति ने प्रियंका से सवाल करते हुए यह भी कहा कि प्रियंका गांधी को यह बताना चाहिए कि जिन लोगों ने मासूमों को मारा और पुलिस पर पत्थर फेंके, उन्हें सजा दी जाए या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >