बड़ी बहन के शव से लिपट कर रोते-रोते मर गयी छोटी बहन

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से ऐसी खबर आयी है जिससे सबकी आंखें नम हैं. दरअसल, जिले के चौमुहां गांव में बड़ी बहन के निधन से सदमाग्रस्त छोटी बहन ने उसके शव पर विलाप करते हुए प्राण त्याग दिये. बताया जा रहा है कि मथुरा से करीब 15 किमी. दूर जैंत गांव के […]

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से ऐसी खबर आयी है जिससे सबकी आंखें नम हैं. दरअसल, जिले के चौमुहां गांव में बड़ी बहन के निधन से सदमाग्रस्त छोटी बहन ने उसके शव पर विलाप करते हुए प्राण त्याग दिये.

बताया जा रहा है कि मथुरा से करीब 15 किमी. दूर जैंत गांव के निवासी राम सिंह की दोनों बेटियों की उम्र में नौ साल का अंतर था. 50 साल पहले बड़ी बहन मोहन देवी की शादी चौमुहां गांव के निवासी केशवदेव से हुई. छोटी बहन शीला की शादी भी उसी परिवार में हो गयी.

बताया जाता है कि बुधवार 11 सितंबर को लंबी बीमारी के चलते मोहन देवी का निधन हो गया. शीला को बहन की मौत का गहरा आघात लगा. मोहन देवी के शव से लिपट कर रोती शीला अचानक चुप हो गयी. अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने की तैयारी की जा रही थी. शीला को जब हटाया गया तब पता चला कि वह दम तोड़ चुकी थी.

दोनों बहनों की शव यात्रा साथ ही निकली और अंतिम संस्कार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >