उत्तर प्रदेश : मां ने बच्चे को अस्पताल के चौथे तल्ले से फेंका मौत

लखनऊ : किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के चौथे तल्ले के ट्रॉमा सेंटर से अपने तीन माह के बच्चे को नीचे फेंकने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बच्चे की पिछले तीन महीने से वहां लीवर संबंधी बीमारी और जॉडिंस का इलाज चल रहा था, जिससे वह परेशान […]

लखनऊ : किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के चौथे तल्ले के ट्रॉमा सेंटर से अपने तीन माह के बच्चे को नीचे फेंकने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बच्चे की पिछले तीन महीने से वहां लीवर संबंधी बीमारी और जॉडिंस का इलाज चल रहा था, जिससे वह परेशान थी और अवसाद ग्रस्त थी.

जिले के एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महिला के पति ने शिकायत दर्ज करायी है. महिला के पति ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह बच्चे के लगातार इलाज से परेशान थी, बच्चे की बीमारी ठीक नहीं होने के कारण वह तनाव में थी और इसी तनाव में उसने अपने बच्चे को चौथे तल्ले से फेंक दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >