बीमा कंपनी का अधिकारी बच्चियों का करता था यौन शोषण

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से एक ऐसी खबर आयी है, जिससे इंसानियत शर्मसार होती है. खबर है कि एक बीमा कंपनी के 62 साल के सेवानिवृत अधिकारी मासूम बच्चियों का यौन शोषण करते थे. पुलिस ने आरोपी अधिकारी के अलावा यौन शोषण के अश्लील फोटो सार्वजनिक करने वाले एक सीसीटीवी कैमरा संचालक […]

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से एक ऐसी खबर आयी है, जिससे इंसानियत शर्मसार होती है. खबर है कि एक बीमा कंपनी के 62 साल के सेवानिवृत अधिकारी मासूम बच्चियों का यौन शोषण करते थे. पुलिस ने आरोपी अधिकारी के अलावा यौन शोषण के अश्लील फोटो सार्वजनिक करने वाले एक सीसीटीवी कैमरा संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया.

मूलरूप से उन्नाव का रहने वाला आरोपी विमल चंद करील घर में काम करने वाली बच्ची और युवतियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था. वह मेडिकल थाने के जागृति विहार में रहता है. एसएसपी नितिन तिवारी के अनुसार रिटायर्ड अधिकारी की पत्‍नी की मौत हो चुकी है. घर में वह अकेला रहता था. काम के बहाने वह घर में बच्चियों को बुलाता था और उनका यौन शोषण करता था. पुलिस की अभी तक की जांच से पता चला है कि तीन बच्चियां और तीन युवतियां उसका शिकार बन चुकी थीं.

पुलिस का मानना है कि यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है. विमल चंद 2015 में हुई पत्नी की मौत के बाद से घर में अकेला ही रहता था. गतवर्ष नवंबर माह में उसने अपनी कोठी में सीसीटीवी कैमरे लगवाए. एसएसपी के अनुसार एक बच्ची की मां और चाइल्ड लाइन की अध्यक्ष अनीता राणा की तरफ से आरोपी विमल चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >