आंबेडकर जयंती पर बोले योगी : दलितों को शिक्षित करने के लिए हमने शुरू किया काम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार ने दलितों को शिक्षित करने की दिशा में काम करना शुरू किया है. योगी ने डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित समारोह में कहा, ‘बाबा साहब कहते थे कि दलित समाज का उत्थान तभी होगा, जब ये लोग पढ़ेंगे, शिक्षित […]

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार ने दलितों को शिक्षित करने की दिशा में काम करना शुरू किया है. योगी ने डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित समारोह में कहा, ‘बाबा साहब कहते थे कि दलित समाज का उत्थान तभी होगा, जब ये लोग पढ़ेंगे, शिक्षित होंगे. हमलोगों ने इस क्षेत्र में काम करना शुरू किया है.’

उन्होंने कहा, ‘आंबेडकर महासभा ने कहा था कि आय सीमा को दो लाख से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये किया जाये. जब हम लोग सत्ता में आये, तो इस मांग को पूरा किया.’ योगी ने कहा, ‘बाबा साहब की फोटो पहले किसी भी सरकारी कार्यालय में नहीं थी. जब हम आये, तो सबसे पहले उनकी फोटो सभी सरकारी कार्यालय में लगाने का काम किया.’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार कमिश्नरी स्तर पर श्रमिकों के लिए स्कूल बनाने का काम कर रही है, जिससे श्रमिकों के बच्चों को उचित शिक्षा मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >