जौनपुर: एनएच-31 पर दर्दनाक हादसा, 5 श्रद्धालुओं की मौत

जौनपुर (उ.प्र.) : जौनपुर जिले में जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग (एनएच-31) पर मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक जीप के सड़क किनारे खड़े एक वाहन से जा टकराने से पांच लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य जख्मी हो गये. अपर पुलिस अधीक्षक अनिल पाण्डेय ने शनिवार को यहां बताया कि वाराणसी […]

जौनपुर (उ.प्र.) : जौनपुर जिले में जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग (एनएच-31) पर मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक जीप के सड़क किनारे खड़े एक वाहन से जा टकराने से पांच लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य जख्मी हो गये.

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल पाण्डेय ने शनिवार को यहां बताया कि वाराणसी के कठिराव से कुछ लोग दो जीप बुक करके इलाहाबाद स्थित कड़े मानिकपुर दर्शन के लिए जा रहे थे. शुक्रवार/शनिवार की रात करीब एक बजे उनमें से एक जीप जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर मछलीशहर के निकट निजामुद्दीनपुर के पास एक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश में सड़क के किनारे ढाबे के पास खड़े एक वाहन से जा टकरायी.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जीप सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतकों में मनोज पटेल (28), जय प्रकाश (35) और उनकी पत्नी सरिता देवी (33) सुशीला (34) तथा शर्मिला (22) शामिल हैं.

पाण्डेय ने बताया कि हादसे में सात अन्य लोग भी गम्भीर रूप से घायल हुए हैं. सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >