मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी सुनील राठी फतेहगढ जेल शिफ्ट

लखनऊ : कुख्यात गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोपी सुनील राठी बागपत की जेल से फतेहगढ के केन्द्रीय कारागार शिफ्ट कर दिया गया है. मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: जानें कैसे पिस्टल पहुंचा जेल के अंदर मामले को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने कहा कि इस संबंध में शासनादेश मिल गया है […]

लखनऊ : कुख्यात गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोपी सुनील राठी बागपत की जेल से फतेहगढ के केन्द्रीय कारागार शिफ्ट कर दिया गया है.

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: जानें कैसे पिस्टल पहुंचा जेल के अंदर

मामले को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने कहा कि इस संबंध में शासनादेश मिल गया है और उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है; संयुक्त सचिव सूर्य प्रताप सिंह सेंगर की ओर से महानिरीक्षक (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं) को भेजे पत्र में निर्देश दिया गया कि जिला कारागार बागपत में बंद विचाराधीन सुनील राठी को प्रशासनिक आधार पर केन्द्रीय कारागार फतेहगढ में स्थानांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की जाती है.

डॉन मुन्ना बजरंगी को सात गोलियां मारी गयीं, मिले 13 निशान : पोस्टमार्टम रिपोर्ट

कुमार ने बताया कि बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद कारागार प्रशासन चौकस है और ये कदम इसलिए उठाया गया है ताकि कोई कोताही ना होने पाये. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बजरंगी की जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में सुनील राठी पर प्राथमिकी दर्ज हुर्इ थी. बजरंगी की पत्नी ने पति की हत्या की आशंका पूर्व में ही व्यक्त की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >