पासपोर्ट विवाद : बताये गये पते पर नहीं रह रही थी तन्वी, यूपी पुलिस ने सौंपी रिपोर्ट

-दंपती ने अधिकारी पर लगाये थे गंभीर आरोप लखनऊ : लखनऊ स्थित पासपोर्ट कार्यालय में एक अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाने वाले हिंदू-मुस्लिम दंपती को पासपोर्ट जारी किये जाने के मामले में स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी. पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि पासपोर्ट सेवा अधिकारी विकास मिश्रा […]

-दंपती ने अधिकारी पर लगाये थे गंभीर आरोप

लखनऊ : लखनऊ स्थित पासपोर्ट कार्यालय में एक अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाने वाले हिंदू-मुस्लिम दंपती को पासपोर्ट जारी किये जाने के मामले में स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी. पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि पासपोर्ट सेवा अधिकारी विकास मिश्रा पर बेजा टिप्पणियां करने का आरोप लगाने वाली आवेदक तन्वी सेठ पिछले एक साल से लखनऊ में नहीं रह रही थी. एसएसपी ने बताया कि तन्वी नोएडा में रहती हैं और वहीं कुछ काम करती हैं.

पासपोर्ट जारी करने के लिए नियम है कि आवेदक उस पते पर एक साल से रह रहा हो, जहां का निवासी बता कर उसने आवेदन किया है. मालूम हो कि मोहम्मद अनस और उनकी पत्नी तन्वी सेठ ने पिछले हफ्ते आरोप लगाया था कि वे 20 जून को पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गये थे. पासपोर्ट सेवा अधिकारी विकास मिश्रा ने अनस से कहा कि वह हिंदू धर्म अपना लें. साथ ही उन्होंने तन्वी से सभी दस्तावेजों में अपना नाम बदलने का निर्देश दिया.

जब दोनों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो अधिकारी उन पर चिल्लाने लगा. इसके बाद दंपती ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >