AMU के कुलपति ने की केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ से मुलाकात

लखनऊ / नयी दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति तारिक मंसूर ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में मोहम्मद अली जिन्ना की लगी तस्वीर को लेकर उठे विवाद के बीच प्रतिष्ठित शैक्षिणक संस्थान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. बैठक के बारे में एक अधिकारी […]

लखनऊ / नयी दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति तारिक मंसूर ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में मोहम्मद अली जिन्ना की लगी तस्वीर को लेकर उठे विवाद के बीच प्रतिष्ठित शैक्षिणक संस्थान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

https://t.co/rx4M2MCmk6

बैठक के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि कुलपति ने परिसर की स्थिति के बारे में गृह मंत्री को जानकारी दी. भाजपा सांसद सतीश गौतम ने एएमयू छात्र संघ कार्यालय की दीवार पर लगी पाकिस्तान के संस्थापक की तस्वीर पर मंसूर को पत्र लिख कर आपत्ति व्यक्त की थी. इस मुद्दे को ले कर वहां हिंसा हुई और परीक्षा रद्द कर दी गयी थी. इस सिलसिले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >