यूपी : संभल में खेत में काम करने गये किसान व उसके नौकर की गोली मारकर हत्या

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में एक किसान और उसके नौकर की खेत में गोली मार कर हत्या कर दी गयी, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है. संभल के पुलिस अधीक्षक आरएम भारद्वाज ने बताया कि असमोली के परियावली गांव […]

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में एक किसान और उसके नौकर की खेत में गोली मार कर हत्या कर दी गयी, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है. संभल के पुलिस अधीक्षक आरएम भारद्वाज ने बताया कि असमोली के परियावली गांव में जगराम सिंह प्रजापति (50) व उसका नौकर राजपाल सैनी (35) खेत में कल शाम पानी देने गये जब आज सुबह उनका बेटा खेत में गया तो देखा दोनों की मौत हो चुकी है.

पुलिस अधीक्षक आरएम भारद्वाजने बतायाकि प्रथम दृष्टया उनकी गोली मार कर हत्या की गयी है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

ये भी पढ़ें… यूपी : बांदा में कुल्हाड़ी से काटकर दलित महिला की हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >