उत्तर प्रदेश : लखीमपुर खीरी में ट्रक से टकराई वैन, नौ की मौत

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पसगावां थानाक्षेत्र में आज तड़के एक टाटा मैजिक वैन सड़क किनारे खडे़ ट्रक से जा टकरायी. इस हादसे में वैन में सवार नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि यह घटना पसगांवा थानाक्षेत्र के […]


लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) :
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पसगावां थानाक्षेत्र में आज तड़के एक टाटा मैजिक वैन सड़क किनारे खडे़ ट्रक से जा टकरायी. इस हादसे में वैन में सवार नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि यह घटना पसगांवा थानाक्षेत्र के तहत आने वाले उछौलिया में एक ढाबे के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर घटी. उन्होंने बताया कि हादसे में वैन चालक अनूप अवस्थी (25) और हेल्पर किशन (23) सहित नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.

पुलिस के अनुसार वैन में 16 लोग सवार थे. घायलों को शाहजहांपुर ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन चालक बहुत तेज वाहन चला रहा था और अचानक नियंत्रण खो देने की वजह से वैन की सड़क किनारे खडे़ ट्रक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गयी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों की पहचान की कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >