12 वर्षीय लड़के के साथ दो युवकों ने किया अप्राकृतिक यौनाचार

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के एक गांव में दो युवकों ने 12 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौनाचार किया और उसकी पिटाई की. पुलिस ने आज बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना कल की है. पुलिस ने बताया कि लड़के के माता – पिता की शिकायत […]

By Prabhat Khabar Print Desk | April 24, 2018 11:46 AM

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के एक गांव में दो युवकों ने 12 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौनाचार किया और उसकी पिटाई की. पुलिस ने आज बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना कल की है. पुलिस ने बताया कि लड़के के माता – पिता की शिकायत पर न्यू मंडी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया.

इसके बाद युवकों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि लड़के ने युवकों को उसका यौन उत्पीड़न करने से रोका जिसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई कर दी. पुलिस ने बताया कि पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और उसने इस घटना के बारे में अपने माता – पिता को जानकारी दी. उसका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें-
पहले महिला को अकेले में दिखाया बंदूक और उसके बाद की शर्मनाक हरकत, जानें

Next Article

Exit mobile version