उन्नाव रेप केस : जब DGP ने कहा, ''माननीय'' विधायक जी

लखनऊ : उन्नाव के बांगरमउ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख के लिए वह अभी भी ‘माननीय’ हैं. पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में आज कहा, ‘माननीय विधायक जी के विरूद्ध जो बलात्कार का आरोप लगाया गया […]

लखनऊ : उन्नाव के बांगरमउ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख के लिए वह अभी भी ‘माननीय’ हैं. पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में आज कहा, ‘माननीय विधायक जी के विरूद्ध जो बलात्कार का आरोप लगाया गया है.’

उनके ऐसा कहने पर पत्रकारों ने आपत्ति की कि बलात्कार के आरोपी को माननीय विधायक जी क्यों कहा जा रहा है, ओपीसिंह ने हालांकि, बचाव की मुद्रा में आते हुए कहा कि आरोपी को सम्मान इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि वह विधायक हैं. वह अभी तक दोषी नहीं हैं. उनके खिलाफ आरोप भर लगा है और मामला जांच के लिए सीबीआई को सौंपा जा रहा है. अब सीबीआई गुण दोष के आधार पर तय करेगी कि विधायक को गिरफ्तार किया जाये या नहीं.

ये भी पढ़ें…उन्नाव फिर सुर्खियों में, जंगल एरिया से महिला का जला हुआ शव बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >