आरपीएफ की महिला कांस्टेबल पर पति ने तेजाब फेंका, हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेशकेमुजफ्फरनगर जिले के चंदौरा गांव में आरपीएफ की एक महिला कांस्टेबल पर उसके पति ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया. घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. पुलिस ने आज बताया कि बेटी को जन्म देने और दहेज की मांगों को पूरा नहीं कर पाने के चलते महिला के पति […]

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेशकेमुजफ्फरनगर जिले के चंदौरा गांव में आरपीएफ की एक महिला कांस्टेबल पर उसके पति ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया. घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. पुलिस ने आज बताया कि बेटी को जन्म देने और दहेज की मांगों को पूरा नहीं कर पाने के चलते महिला के पति ने उस पर तेजाब फेंका. सर्किल अधिकारी एसकेएस प्रताप ने बताया कि आरपीएफ की महिला कांस्टेबल कोमल दिल्ली में तैनात थी और पति कपिल कुमार के साथ विवाद के बाद वह अपने माता पिता के साथ रह रही थी.

महिला का पति राष्ट्रीय राजधानी में एक निजी कंपनी में काम करता है. उन्होंने बताया कि कुमार कल अपनी पत्नी से मिलने के लिए उसके माता पिता के घर पहुंचा. लेकिन, झगड़ा होने पर उसने कोमल के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और वहां से फरार हो गया. प्रताप ने बताया कि तेजाब से झुलसी कोमल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है.

अधिकारी ने बताया कि महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि वर्ष 2013 में शादी के बाद से ही कोमल का पति और उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. वर्ष 2016 में बेटी को जन्म देने के कारण भी वे कोमल से नाखुश थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया है. महिला का पति फरार है और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिये तलाश अभियान शुरू किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >