योगी सरकार की पहली वर्षगांठ कल, सूबे में जश्न का माहौल, ‘एक साल-नयी मिसाल'' फिल्म का होगा प्रदर्शन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सोमवार को अपने गठन की पहली वर्षगांठ का जश्न मनायेगी. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को यहां बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर सोमवार को राजधानी स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. […]

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सोमवार को अपने गठन की पहली वर्षगांठ का जश्न मनायेगी. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को यहां बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर सोमवार को राजधानी स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान ‘एक साल-नयी मिसाल’ फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा. साथ ही, इसी शीर्षक से पुस्तिका का विमोचन किया जायेगा.

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें आल्हा, फरूवाही, राई, रागिनी, मयूर नृत्य और कथक का प्रदर्शन किया जायेगा. प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने अब तक एक साल के अल्प कार्यकाल में काफी काम किया है और प्रदेश को वापस विकास के पथ पर अग्रसर किया है. उन्होंने कहा कि यह एक वर्ष उत्तर प्रदेश के नवोत्कर्ष के लिए जाना जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >