अवैध संबंध के शक में पत्नी, दो बेटियों की चाकू से गोदकर हत्या

बांदा : उत्तर प्रदेशमें बांदाके चित्रकूट जिले में कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चकला गुरूबाबा गांव में कथित रूप से अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी और दो बच्चियों की हत्या कर दी है. पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने आज बताया कि चकला गुरुबाबा गांव में कल तड़के अजीत रैदास ने कथित रूप […]

बांदा : उत्तर प्रदेशमें बांदाके चित्रकूट जिले में कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चकला गुरूबाबा गांव में कथित रूप से अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी और दो बच्चियों की हत्या कर दी है. पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने आज बताया कि चकला गुरुबाबा गांव में कल तड़के अजीत रैदास ने कथित रूप से अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी मैना :32: की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. उसके बाद उसने उसी चाकू से बेटी नंदिनी :8: और पिंकी :6: की भी हत्या कर दी.

पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि रैदास ने बाबा के साथ सो रहे इकलौते बेटे अंकित को भी मारने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका. उन्होंने बताया कि रैदास इसके बाद आत्महत्या के इरादे से रेल पटरी पर जाकर लेट गया. लेकिन, गांव वालों के वहां पहुंचने पर भाग खड़ा हुआ. उन्होंने बताया कि रैदास ने बाद में शिवरामपुर पुलिस चौकी पर आत्मसमर्पण कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >