बजट 2018 पर बिफरीं मायावती, कहा- लच्छेदार बातों वाला गरीब विरोधी

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्रीय बजट को केवल लच्छेदार बातों वाला गरीब-विरोधी एवं धन्नासेठ-समर्थक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री बताये कि अच्छे दिन के वादे का क्या हुआ. केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये मायावती ने आज अपने बयान में कहा कि केवल अलंकृत भाषणों एवं लच्छेदार बातों से गरीबों एवं […]

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्रीय बजट को केवल लच्छेदार बातों वाला गरीब-विरोधी एवं धन्नासेठ-समर्थक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री बताये कि अच्छे दिन के वादे का क्या हुआ. केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये मायावती ने आज अपने बयान में कहा कि केवल अलंकृत भाषणों एवं लच्छेदार बातों से गरीबों एवं मेहनतकश जनता का पेट नहीं भरने वाला है. मोदी सरकार को दावे के सम्बन्ध में जिम्मेदार एवं जवाबदेह सरकार की तरह वास्तविकता का लेखा-जोखा भी जनता को बताना चाहिये.

उन्होंने कहा कि अब तक केवल हवा-हवाई बयानबाजी ही की गयी है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का आज का बजट वास्तव में भारत के हितों की रक्षा करने वाला बजट नहीं है. ग्रामीण युवा को सबसे ज्यादा बेहतर रोजगार के अवसर मुहैया कराने की जरूरत है पकोड़ा बेचकर रोजगार अर्जित करने के सरकारी सुझाव की नहीं. करोडों शिक्षित बेरोजगार लोग बहुत ही मजबूरी में पहले से ही पकौड़ा एवं चाय बेचने वाला काम कर रहे हैं, जो उनकी कौशलता के हिसाब से बिल्कुल भी सही व न्यायोचित नहीं है. यह मोदी सरकार की विफलता का जीता-जागता प्रमाण है.

यह भी पढ़ें-
कासगंज में भारी सुरक्षा बल की तैनाती के बीच शांति, कुछ ऐसा है नजारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >