अखिलेश ने दिये अपनी पत्नी की सीट पर चुनाव लड़ने के संकेत

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज अगला लोकसभा चुनाव अपनी पत्नी की सीट कन्नौज से लड़ने के संकेत दिये. अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अगले लोकसभा चुनाव लड़ने के संबंध में एक सवाल पर कहा कि नेताजी (सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव) तो मैनपुरी से लड़ेंगे. हमारी पार्टी […]

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज अगला लोकसभा चुनाव अपनी पत्नी की सीट कन्नौज से लड़ने के संकेत दिये. अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अगले लोकसभा चुनाव लड़ने के संबंध में एक सवाल पर कहा कि नेताजी (सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव) तो मैनपुरी से लड़ेंगे. हमारी पार्टी तय करेगी कि किसको कहां से लड़ना है. कन्नौज लोहिया जी का है, मेरी इच्छा होगी कि मैं भी वहीं से लड़ूं. अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव इस वक्त कन्नौज से सांसद है.

पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी पिछले साल सितंबर में छत्तीसगढ़ के रायपुर में दिये गये बयान के लिहाज से खासी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. मालूम हो कि अखिलेश ने पिछले साल 24 सितंबर को रायपुर में संवाददाताओं से बातचीत में राजनीतिक दलों में परिवारवाद के बारे में पूछे जाने पर कहा था अगर हमारा परिवारवाद है तो हम तय करते हैं कि अगले चुनाव में हमारी पत्नी चुनाव नहीं लड़ेंगी. भाजपा का भी परिवारवाद होगा. उसके परिवारवाद की भी बात करनी चाहिये. डिम्पल ने वर्ष 2009 में फिरोजाबाद लोकसभा उपचुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था.

वर्ष 2012 में अखिलेश ने प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद कन्नौज से सांसद पद से इस्तीफा दिया था. उसके बाद हुए उपचुनाव में डिम्पल पहली बार निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डिम्पल एक बार फिर इस सीट से जीती थीं. डिम्पल ने पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिये जमकर प्रचार किया था.

यह भी पढ़ें-
यूपी सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, पुलिस ने अन्याय की सीमा पार की : अखिलेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >