उत्तर प्रदेश: सपा के बाद बीएसपी में भी बगावत, एक एमएलसी ने छोड़ा मायावती का साथ

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के तीन एमएलसी विधायकों के इस्‍तीफे के बीच बसपा के एक एमएलसी जयवीर सिंह ने भी इस्‍तीफा दे दिया है जिससे उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गयी है. इससे पहले शनिवार को ही सपा के तीन एमएलसी बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और मधुकर जेटली ने पार्टी पर आरोप लगाकर इस्तीफा […]

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के तीन एमएलसी विधायकों के इस्‍तीफे के बीच बसपा के एक एमएलसी जयवीर सिंह ने भी इस्‍तीफा दे दिया है जिससे उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गयी है. इससे पहले शनिवार को ही सपा के तीन एमएलसी बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और मधुकर जेटली ने पार्टी पर आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया.

परिषद के सभापति रमेश यादव ने बताया कि सपा के बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने तथा बसपा के ठाकुर जयवीर सिंह ने शनिवार को सदन की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र सौंपा. इस बीच, इस्तीफे की खबर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह हाल ही में ईद पर बुक्कल नवाब से मिले थे. उन्हें इस बात पर हैरत है कि अचानक उनका (बुक्कल) हृदय परिवर्तन क्यों हो गया. उन्होंने कहा कि बिहार में बडे पैमाने पर राजनीतिक भ्रष्टाचार के बाद अब लगता है कि उत्तर प्रदेश में भी वैसा ही होगा. जनता देख रही है कि क्या हो रहा है. जिन्हें जाना है, जाएंगे. उन्हें रोका नहीं जा सकता.

यूपी : एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद सपा के तीन नेताओं ने गाया मोदी-योगी गान

नवाब ने इस्तीफे के बाद कहा कि सपा में पिछले एक साल से उनका दम घुट रहा था. अगर बुलाया गया तो वह भाजपा नेतृत्व से मिलने को तैयार हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के शनिवार को राजधानी पहुंचने के दिन ही इन विधान परिषद सदस्यों के इस्तीफे महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भाजपा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अपने पांच मंत्रियों के बारे में फैसला लेना है. पांचों ही विधान सभा या विधान परिषद दोनों में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं.

योगी के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा इस समय किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags
bsp

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >