सेना पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे आजम खान, हजरतगंज थाना में मामला दर्ज

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍य के पूर्व मंत्री आजम खान को भारतीय सेना पर विवादित बयान देना भारी पड़ा. आजम खान के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. ज्ञात हो आजम खान ने एक कार्यक्रम के दौरान विवादास्‍पद बयान देते हुए सेना पर रेप का गंभीर […]

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍य के पूर्व मंत्री आजम खान को भारतीय सेना पर विवादित बयान देना भारी पड़ा. आजम खान के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. ज्ञात हो आजम खान ने एक कार्यक्रम के दौरान विवादास्‍पद बयान देते हुए सेना पर रेप का गंभीर आरोप लगाया था.

आजम खान ने कहा था कि हथियारबंद महिलाओं ने फौज पर हमला किया और लाशों से जो जिस्‍म का हिस्‍सा काटकर लेकर गये. वो हिंदुस्‍तान की असल जिंदगी से पर्दा उठाती है. दहशतगर्द फौज के प्राइवेट पार्ट्स काटकर साथ ले गए. उन्हें हाथ से शिकायत नहीं थी. सिर से नहीं थी. पैर से नहीं थी. जिस्म के जिस हिस्से से उन्हें शिकायत थी, वे उसे काटकर ले गए. इतना बड़ा संदेश है, जिसपर पूरे हिंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे?’

लोगों ने जब सुनाई खरी-खोटी, तो बोले आजम खान- मुझे बना दिया है ‘आइटम गर्ल’

* बयान पर आजम की सफाई

भारतीय सेना पर दिये गये विवादित बयान पर बवाल के बाद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया है. आजम ने कहा कि उन्‍होंने सेना पर कोई आरोप नहीं लगाया है. आजम खान ने रामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सुकमा में हुए नक्‍सली हमले पर सुरक्षाबलों पर टिप्‍पणी की थी, उनका वीडियो मीडिया में आने के बाद विवाद बढ़ गया और सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी.

आजम खान का विवादित बयान, फौज के प्राइवेट पार्ट्स काटकर महिला आतंकी ले रही हैं रेप का बदला : VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >