अमेठी : ईदगाह में मिला मांस का टुकड़ा, तनाव

अमेठी (उप्र) : बादलगढ़ ईदगाह में मांस और शराब की बोतलें मिलने के बाद शुकुल बाजार क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया. पुलिस ने बताया कि सुबह ईदगाह में मांस के टुकड़े और शराब की बोतलें पायी गयीं. पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि ईदगाह की साफ सफाई के बाद वहां नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई […]

अमेठी (उप्र) : बादलगढ़ ईदगाह में मांस और शराब की बोतलें मिलने के बाद शुकुल बाजार क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया. पुलिस ने बताया कि सुबह ईदगाह में मांस के टुकड़े और शराब की बोतलें पायी गयीं.

पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि ईदगाह की साफ सफाई के बाद वहां नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि घटना की जांच करायी जा रही है और इसमें शामिल लोगों पर कार्वाई की जाएगी. पूनम ने बताया कि घटना के संबंध में थाना शुकुल बाजार में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >