लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे ‘गुस्से में प्रभु श्रीराम’के पोस्टर, 7 पीढ़ियों के महाविनाश की चेतावनी

समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर लगाए गए पोस्टरों में भगवान श्रीराम आक्रामक मुद्रा में दिख रहे हैं. इन पोस्टरों में 'चढ़ावा चोरों' और उनके सहयोगियों के लिए सात पीढ़ियों तक महाविनाश की चेतावनी दी गई है. यह मामला अयोध्या चढ़ावा चोरी के आरोपों से जुड़ा है.

Ayodhya Temple Donation : समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगाए गए कुछ विवादित पोस्टर इन दिनों चर्चा में हैं. पोस्टरों में भगवान श्रीराम को आक्रामक मुद्रा में दिखाया गया है. वहीं, उनके सामने कुछ पंडे-पुजारी जैसे लोग जमीन पर बैठे हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं. पोस्टर में ‘चढ़ावा चोरों’ और उनके सहयोगियों की सात पीढ़ियों तक महाविनाश की चेतावनी दी गई है.

पोस्टर में क्या लिखा है?

पोस्टर में प्रभु श्रीराम की ओर से लिखा गया है कि लुटेरों और उनके सहयोगियों का जो भी तन, मन, धन, वाणी, कर्म, आचार-विचार या किसी भी रूप में साथ देने वाले हैं, उन्हें महाश्राप दिया जाता है. इसमें उनके सर्वनाश और आने वाली सात पीढ़ियों तक महाविनाश की बात कही गई है. बताया जा रहा है कि अयोध्या में चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से ये पोस्टर लगाए गए हैं.

अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले पर मुखर रही है सपा

अयोध्या में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार मुखर रही है. सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं. उन्होंने मंदिर प्रबंधन के साथ-साथ प्रदेश और केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए हैं. चढ़ावा चोरी के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए पोस्टर में लिखी गई बातों का जिक्र भी वह अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर चुके हैं.

पोस्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

सपा कार्यालय के बाहर लगे इन विवादित पोस्टरों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. पोस्टर को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं, राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Also Read : मऊ में DM से बोली कक्षा 1 की छात्रा- सर, सड़क बनवा दीजिए, ड्रेस गंदी हो जाती है, मिला ये जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >