लखनऊ में LDA का एक्शन: अलीगंज में जमीन पर चल रहे थे बैंक और अस्पताल; भारी विरोध के बीच 19 इमारतें सील

UP News: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अलीगंज और गोमती नगर विस्तार में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की है. चंद्रलोक कॉलोनी में सात व्यावसायिक इमारतों को सील किया गया, जबकि गोमती नगर विस्तार में 12 निर्माणाधीन भवन सील किए गए.

UP News: राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में मंगलवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बड़ी कार्रवाई की. आवासीय भू-उपयोग वाली जमीन पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने के मामले में सात इमारतों को सील कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान भवन मालिकों और व्यापारियों ने विरोध कर इसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई जारी रखी. वहीं, गोमती नगर विस्तार में मानकों के विपरीत बन रहे 12 भवनों को भी सील किया गया.

अलीगंज में आवासीय जमीन पर चल रहा था व्यावसायिक इस्तेमाल

एलडीए की प्रवर्तन जोन-4 टीम ने मंगलवार को अलीगंज की चंद्रलोक कॉलोनी में अभियान चलाया. जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह के अनुसार, सेक्टर-ई, सेक्टर-सी और सेक्टर-बी समेत चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई की गई. यहां आवासीय भू-उपयोग वाली जमीन पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं. एलडीए की टीम ने कार्रवाई करते हुए सात अवैध व्यावसायिक इमारतों को सील कर दिया.

शोरूम, रेस्त्रां, बैंक और अस्पताल भी कार्रवाई की जद में

एलडीए के अनुसार, सील किए गए भवनों में शोरूम, रेस्त्रां, निजी बैंक, अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटर जैसी गतिविधियां संचालित हो रही थीं. आवासीय भू-उपयोग के विपरीत व्यावसायिक इस्तेमाल किए जाने के कारण इन भवनों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

विरोध के बावजूद जारी रही सीलिंग

कार्रवाई के दौरान भवन मालिकों और व्यापारियों ने विरोध किया. उन्होंने सीलिंग की कार्रवाई रोकने का प्रयास भी किया. हालांकि, एलडीए की प्रवर्तन टीम ने नियमानुसार अभियान जारी रखा और सातों चिन्हित इमारतों को सील कर दिया.

गोमती नगर विस्तार में भी 12 भवन सील

एलडीए की कार्रवाई गोमती नगर विस्तार में भी जारी रही. प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने सेक्टर-7 में एम्मार ग्रुप हाउसिंग के पास मानकों के विपरीत हो रहे निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया. जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के अनुसार, यहां निर्माणाधीन 12 अवैध भवनों को सील किया गया.

अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी

एलडीए अधिकारियों के अनुसार, शहर में अवैध निर्माणों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. प्राधिकरण की ओर से अलग-अलग जोन में अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है

.Also Read: Ram Mandir CEO: आज राम मंदिर को मिलेगा नया CEO, तीन नामों का पैनल तैयार, ट्रस्ट की बैठक में लगेगी अंतिम मुहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >