लखनऊ में जैसे ही खुला फ्लैट का ताला, घर में पत्नी ने पंचायत सचिव को महिला मित्र के साथ रंगे हाथ पकड़ा...

UP News: लखनऊ में एक ग्राम पंचायत सचिव का हाईवोल्टेज ड्रामा तब हुआ जब उसकी पत्नी ने उसे महिला मित्र के साथ फ्लैट में रंगेहाथ पकड़ लिया. पत्नी ने तुरंत यूपी 112 को बुलाया और पुलिस की मौजूदगी में फ्लैट का दरवाजा खुलवाया.

UP News: लखनऊ में ग्राम पंचायत सचिव की करतूत ने उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा का रूप ले लिया, जब उसकी पत्नी ने उसे महिला मित्र के साथ फ्लैट में रंगे हाथ पकड़ लिया. पत्नी ने पहले यूपी 112 को बुलाया और पुलिस की मौजूदगी में फ्लैट का दरवाजा खुलवाया. अंदर का नजारा देखते ही विवाद शुरू हो गया. गुस्साई पत्नी ने पति और उसकी महिला मित्र को कई थप्पड़ जड़ दिए. इसके बाद थाने पहुंची महिला ने पति के खिलाफ दो पन्नों की तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की मांग की. हालांकि, पुलिस ने आरोपी सचिव के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की.

पति की हरकतों से पहले से परेशान थी पत्नी

मामला गुडंबा थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित सुलभ अपार्टमेंट का है. मूल रूप से अतरौली निवासी महिला की शादी जून 2021 में मुस्लिम रीति-रिवाज से माल ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव से हुई थी. पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ अभद्रता और मारपीट करता था. उसने पति के चाल-चलन पर भी सवाल उठाए. विवाद बढ़ने पर ससुरालीजनों ने पति को घर से निकाल दिया था. इसके बाद वह पत्नी और ढाई साल की बच्ची के साथ कुर्सी रोड स्थित फ्लैट में रहने लगा.

समझौते के बाद भी नहीं बदला रवैया

महिला का आरोप है कि साथ रहने के बावजूद पति की हरकतें नहीं बदलीं. वह उसे और बच्ची को घर से निकालने की धमकी देता था. पीड़िता और उसके भाई समेत अन्य लोगों को जानमाल की धमकी देने का भी आरोप है.पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद हुआ. पुलिस और परिवार के लोगों ने समझौता भी कराया. लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.

मायके से लौटी तो खुला पूरा राज

पीड़िता के मुताबिक, वह बच्ची के साथ अतरौली स्थित मायके गई हुई थी. शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह कुर्सी रोड स्थित फ्लैट पहुंची. उसे आरोप था कि पति वहां किसी महिला के साथ मौजूद है. महिला ने तुरंत यूपी 112 को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने के बाद वीडियो बनाते हुए फ्लैट का दरवाजा खुलवाया गया. आरोप है कि अंदर ग्राम पंचायत सचिव महिला मित्र के साथ मौजूद था.

पुलिस के सामने पत्नी ने जड़े थप्पड़

फ्लैट खुलते ही पति और पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई. मामला बढ़ा तो पत्नी ने आरोपी पति और उसकी महिला मित्र को कई थप्पड़ जड़ दिए. मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा. इसके बाद पीड़िता ने गुडंबा पुलिस को दो पन्नों की तहरीर दी. उसने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की.

मुकदमे की जगह शांतिभंग में कार्रवाई

पीड़िता का आरोप है कि उसने पुलिस से पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी. हालांकि, गुडंबा पुलिस ने आरोपी ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की. गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है.

Also Read: दहेज-लोन का शिकंजा या सोची-समझी साजिश? 'ड्रग्स, गंदे वीडियो और 15 लोन'... मेरठ में लेडी डॉक्टर की मौत या खौफनाक मर्डर प्लान?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >