Lucknow Building Collapse: ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR

Lucknow Building Collapse: लखनऊ बिल्डिंग हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 28 लोग घायल हुए हैं. हादसे को लेकर बिल्डिंग मालिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है.

Lucknow Building Collapse: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में शनिवार को तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने की घटना में कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज एमके सिंह की शिकायत पर हरमिलाप बिल्डिंग के मालिक राकेश सिंघल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में इमारत ढहने वाली घटना में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक इमारत दुर्घटना के कारण लोगों की जान जाना दुखद है. मैं उन लोगों के साथ प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

बिल्डिंग हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हुई

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम करीब पांच बजे तीन मंजिला इमारत ढहने की घटना में तीन और लोगों की मौत के साथ इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है. हादसे में 28 लोग घायल भी हुए हैं. उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने रविवार को बताया कि बचाव अभियान के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने तीन और लोगों-राज किशोर (27), रुद्र यादव (24) और जगरूप सिंह (35) के शव बरामद किए. इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़कर आठ हो गई.

राहत और बचाव कार्य रविवार को भी जारी

मलबे के नीचे कोई और न दबा हो, यह सुनिश्चित करने के लिए बचाव अभियान अब भी जारी है. पुलिस के अनुसार, इमारत करीब चार साल पहले बनाई गई थी और वर्तमान में वहां कुछ निर्माण कार्य हो रहा था. शनिवार शाम करीब 4.45 बजे यह हादसा तब हुआ, तब ज्यादातर पीड़ित भूतल पर काम कर रहे थे. इमारत का इस्तेमाल गोदाम के तौर पर किया जा रहा था. इमारत के भूतल में एक मोटर वर्कशाप और एक गोदाम था, जबकि प्रथम तल पर एक मेडिकल गोदाम, जबकि दूसरे तल पर एक कटलरी गोदाम था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >