HIV पॉजिटिव मिली सेक्स रैकेट की सरगना, बाराबंकी में खुलासे के बाद हड़कंप, संपर्क में आए लोगों की तलाश तेज

UP News: बाराबंकी में पुलिस ने एक चार मंजिला मकान पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया गया था. स्वास्थ्य जांच में मुख्य आरोपी महिला HIV पॉजिटिव मिली, जिससे हड़कंप मच गया.

UP News: बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पैसार के सिद्धार्थनगर मोहल्ले में पुलिस ने एक चार मंजिला मकान पर छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया गया था. बाद में जिला कारागार में बंद तीनों महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कराई गई.

जांच में मुख्य आरोपी महिला HIV संक्रमित मिली

स्वास्थ्य विभाग की जांच में कथित सेक्स रैकेट की मुख्य सरगना बताई जा रही महिला HIV पॉजिटिव मिली. रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. महिला को आगे के उपचार के लिए लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज के ART सेंटर से लिंक कराया गया है, जहां उसका इलाज शुरू हो चुका है.

24 से 27 अगस्त तक चला स्वास्थ्य जांच अभियान

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजीव टंडन के पत्र के बाद जेल प्रशासन की अनुमति से ICTC फतेहपुर की टीम ने 24 से 27 अगस्त तक विशेष शिविर लगाया. इस दौरान बंदियों की HIV, टीबी, सिफलिस और हेपेटाइटिस बी-सी जैसी बीमारियों की जांच की गई. जांच में चार बंदियों में टीबी की पुष्टि हुई, जबकि एक महिला HIV संक्रमित मिली.

संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही

महिला के HIV पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान और जांच के लिए जानकारी जुटा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, संबंधित लोगों की निजता और पहचान को गोपनीय रखते हुए उन्हें जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचाने की प्रक्रिया की जा रही है. संक्रमित महिला की काउंसलिंग भी कराई जा रही है.

2019 में भी सामने आए थे 26 HIV पॉजिटिव मामले

बाराबंकी जिला कारागार में वर्ष 2019 में लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान 26 कैदियों की HIV रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उस समय मामला सामने आने के बाद प्रदेश की जेलों में नियमित रूप से HIV और टीबी जांच कराने के निर्देश दिए गए थे. अब एक बार फिर जेल में हुई जांच के दौरान HIV संक्रमण का मामला सामने आया है. यह भी देखें: World Tourism Day पर UP में धमाका, नीम करौली बाबा के भक्तों के लिए 50% छूट, जन्मस्थान से वृंदावन तक 3 दिन का स्पेशल टूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >