यूपी में भारी बारिश का कहर, मैनपुरी में घर की दीवार गिरने से 5 की मौत

Heavy Rain: यूपी के मैनपुरी में घर की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई.

Heavy Rain: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भारी बारिश के कारण हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. बुधवार की रात अलग-अलग स्थानों पर मकान की दीवारें गिरने से यह दुखद घटनाएं हुईं. कुरावली के गांव राजलपुर और भोगांव के शिवपुरी में मकान गिरने के कारण दो बच्चों सहित पांच लोगों की जान चली गई.

राजलपुर में कप्तान सिंह जाटव के मकान की दीवार गिरने से ममता देवी और दिलीप कुमार की मौत हो गई, जो छप्पर के नीचे सो रहे थे. भोगांव के शिवपुरी में, मनोज यादव और उनके परिवार पर उनके कच्चे मकान की दीवार गिर गई, जिससे उनके दो मासूम बच्चों की जान चली गई.

इसके अलावा, कटरा ब्योंति कलां गांव में रामू नामक व्यक्ति की दीवार गिरने से मौत हो गई. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस ने घटनास्थलों पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >