Hanuman Mandir in UP : राम के बाद यूपी में हनुमान, भव्य कॉरिडोर के निर्माण में आएगी तेजी

Hanuman Mandir in UP : बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर के फेज -2 में गर्भगृह बनेगा. शिखर और मण्डप भी यहां बनेगा. मंदिर कॉरिडोर का निर्माण प्रयागराज विकास प्राधिकरण करा रहा है. मंदिर तीर्थराज प्रयागराज के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है.

Hanuman Mandir in UP : प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन की वजह से पूरे शहर के सौंदर्यीकरण, मंदिरों के जीर्णोद्धार और गंगा नदी पर घाटों का निर्माण किया गया. इसी क्रम में संगम क्षेत्र में स्थित बड़े हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर का भी निर्माण किया जा रहा है. इसके फेज-1 का निर्माण महाकुंभ के पहले पूरा हो चुका है, लेकिन महाकुंभ के स्नान पर्वों को देखते हुए फेज-2 का का काम महाकुंभ के बाद करने का निर्णय लिया गया था. यह जल्दी ही होली के बाद शुरू हो जाएगा, जिसके तहत मंदिर के गर्भगृह और विशाल मण्डप का निर्माण होगा. प्रयागराज विकास प्राधिकरण ये कार्य अगले दो से तीन महीने में पूरा कराएगा.

बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर के फेज-2 का निर्माण कार्य जल्दी होगा शुरू

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बड़े हनुमान मंदिर के कॉरिडोर की विशालता और महाकुंभ के स्नान पर्वों के चलते कॉरिडोर का निर्माण 2 फेज में करने का निर्णय लिया गया था. इसके तहत महाकुंभ के पहले फेज-1 में बड़े हनुमान मंदिर के दोनों ओर विशाल द्वारों और ऊंची प्राचीरों से घिरे विशाल प्रांगण का निर्माण किया गया. मंदिर के फेज-2 का निर्माण कार्य होली के बाद जल्द ही शुरू हो जाएगा. इसके तहत मंदिर के गर्भगृह और विशाल मण्डप का निर्माण किया जाएगा. निर्माण का काम अगले दो से तीन महीने में पूरा किया जाना है. मंदिर के शिखर और मण्डप को रेड सैण्ड स्टोन में नक्काशी कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा. इसके लिए विशेष रूप से राजस्थान से कारीगर प्रयागराज बुलाए जाएंगे.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

संगम क्षेत्र में स्थित है बड़े हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर  

प्रयागराज के संगम क्षेत्र में स्थित बड़े हनुमान मंदिर, प्रयागराज के प्रसिद्ध मंदिरों में एक है. महाकुंभ के दौरान मंदिर में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. मंदिर के पुजारी सूरज पाण्डेय ने बताया कि महाकुंभ के दौरान प्रत्येक दिन मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन का क्रम चलता रहता था. वर्तमान में सामान्य दिन में भी 5 से 10 हजार श्रद्धालु हनुमान जी का दर्शन कर रहे हैं, मंगलवार और शनिवार को दर्शन-पूजन करने वालों की संख्या और ज्यादा हो जाती है. उन्होंने बताया कि महाकुंभ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य अतिथियों ने भी हनुमान जी का दर्शन और पूजन किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >