Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर से जुड़े विभिन्न मामलों में वाराणसी जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 22 सितंबर की तारीख तय की है. अदालत ने सभी संबंधित पक्षों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहने का आदेश दिया है.
श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की अनुमति का मामला
अदालत में श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की अनुमति और बंद तहखानों के एएसआई सर्वे समेत अन्य मामलों पर सोमवार को सुनवाई हुई. इसी दौरान जय प्रकाश राजभर की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र का विरोध किया गया और अदालत से इस पर सुनवाई नहीं करने का अनुरोध किया गया. सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित करते हुए जिला जज ने सभी संबंधित पक्षों को 22 सितंबर को मौजूद रहने के निर्देश दिए.
24 मई 2025 को दाखिल किया गया था प्रार्थना पत्र
दरअसल, चोलापुर के महमूदपुर निवासी जयप्रकाश रामचंद्र राजभर ने पक्षकार बनाए जाने के लिए 24 मई 2025 को अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था. बाद में उनके अधिवक्ता ने इस प्रार्थना पत्र को वापस लेने की अनुमति मांगी. इस पर मंदिर पक्ष की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई. मंदिर पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी और सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने इसका विरोध किया.
संशोधित प्रार्थना पत्र पर भी दर्ज हुई आपत्ति
वहीं, अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से भी अधिवक्ताओं मुमताज अहमद और रईस अहमद ने आपत्ति दर्ज कराई. सोमवार को जयप्रकाश की ओर से अदालत में एक संशोधित प्रार्थना पत्र पेश किया गया. इस संशोधित प्रार्थना पत्र पर भी सभी पक्षकारों ने आपत्ति जताई. अब जिला जज की अदालत इस मामले में 22 सितंबर को आगे की सुनवाई करेगी.
Must Read- सड़कें गायब, गांव जलमग्न! शाहजहांपुर पर मंडराया कुदरत का कहर, नाव पर जिंदगी लादकर भाग रहे लोग
