Gorakhpur Crime News: कोतवाली क्षेत्र में सिद्धार्थनगर के व्यवसायी से पुलिस बनकर 80 हजार रुपये की टप्पेबाजी

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सामान खरीदने आए सिद्धार्थनगर के व्यवसायी से कुछ टप्पेबाजों ने पुलिस बनकर बैंग और समान चेक करने के नाम पर टप्पेबाजी की और फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं.

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सामान खरीदने आए तितरा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के रहने वाले किराना व्यवसायी मनोज कुमार मद्धेशिया पुत्र स्व. रामशंकर मद्धेशिया से कुछ टप्पेबाजों ने पुलिस बनकर बैंग और समान चेक करने के नाम पर टप्पेबाजी की और फरार हो गए. कोतवाली थाने से महज कुछ ही दूरी पर इस तरह की टप्पेबाजी की घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है.

पीड़ित मनोज मद्धेशिया ने बताया कि सिद्धार्थनगर के तितरा बाजार में उसकी किराने की दुकान है. सामान खरीदारी करने के लिए वह कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज आते-जाते रहते हैं. आज वह प्राइवेट बस से सिद्धार्थनगर से गोरखपुर के बरगदवा पहुंचे, जहां प्राइवेट साधन से गोल घर आए और वहां एक छोले भटूरे की दुकान से नाश्ता करने के बाद कोतवाली क्षेत्र पहुंचे. यहां कुछ लोगों ने पुलिस बनकर बैग और अन्य सामान चेकिंग करने के नाम पर 80 हजार की टप्पे बाजी की घटना को अंजाम दिया. वहीं सूचना मिलते ही एसपी सिटी सीओ कोतवाली थाना प्रभारी कोतवाली भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में लग गए.

Also Read: Gorakhpur News: मनीष गुप्ता हत्याकांड में एक लाख का इनामी दारोगा विजय यादव गिरफ्तार, मामले का है मुख्य आरोपी

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार ने बताया कि सिद्धार्थ नगर के रहने वाले व्यापारी गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र में किराने का सामान खरीदने आए थे, जहां दो बाइक सवार लोगों ने चेकिंग के नाम पर उनका बैग और अन्य सामान चेक किया और ₹80 हजार की टप्पे बाजी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी.

Also Read: Gorakhpur News: गोरखपुर को CM योगी ने दिया कॉलेज का तोहफा, बोले- बेटियों को नहीं होगी दिक्कत

रिपोर्ट- अभिषेक पांडेय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >