क्या आपने कभी चांद और शुक्र को गले मिलते देखा है? आज शाम गोरखपुर के आसमान में होने जा रहा है कुछ ऐसा ही जादू, जानें कब दिखेगा ये नजारा

आज शाम गोरखपुर के आसमान में एक खास खगोलीय नज़ारा देखने को मिलेगा. चंद्रमा और सबसे चमकीला ग्रह शुक्र एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे. यह नज़ारा आप नग्न आंखों से देख सकते हैं.

Moon Venus Conjunction 2026: सोमवार की शाम गोरखपुर का आसमान एक अद्भुत और खूबसूरत खगोलीय घटना का गवाह बनने जा रहा है. सूर्यास्त के बाद पश्चिमी-दक्षिण-पश्चिमी दिशा में चंद्रमा और सबसे चमकीला ग्रह शुक्र (Venus) एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आएंगे. इस दुर्लभ युति (Conjunction) को शहरवासी बिना किसी दूरबीन या विशेष उपकरण के नग्न आंखों से देख सकेंगे.

शाम 6:16 बजे दक्षिण-पश्चिमी आकाश में दिखेंगे दोनों

खगोलविद अमर पाल सिंह के अनुसार, सूर्यास्त के बाद करीब 6:16 बजे चंद्रमा और शुक्र दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज से लगभग 16 डिग्री ऊपर दिखाई देंगे. इसके बाद दोनों धीरे-धीरे क्षितिज की ओर नीचे आते जाएंगे. करीब 7:30 बजे के आसपास दोनों अस्त हो जाएंगे. ऐसे में खगोल प्रेमियों के पास इस नजारे को देखने के लिए लगभग एक घंटे का व्यावहारिक अवसर रहेगा.

कुछ क्षेत्रों में शुक्र का होगा आच्छादन

दुनिया के कुछ हिस्सों में चंद्रमा शुक्र को कुछ समय के लिए पूरी तरह ढकता हुआ दिखाई देगा. इसे लूनर ऑककल्टेशन ऑफ वीनस यानी चंद्रमा द्वारा शुक्र का आच्छादन कहा जाता है. यह चंद्र ग्रहण नहीं होता. आच्छादन की स्थिति में पृथ्वी से देखने पर चंद्रमा किसी दूर स्थित खगोलीय पिंड को कुछ समय के लिए अपनी ओट में ले लेता है. हालांकि, गोरखपुर में चंद्रमा और शुक्र की शानदार नजदीकी यानी युति देखने को मिलेगी.

बढ़ता हुआ अर्धचंद्र और बेहद चमकीला शुक्र आएगा नजर

इस दौरान चंद्रमा करीब तीन दिन पुराना और लगभग 15 प्रतिशत प्रकाशित बढ़ता हुआ अर्धचंद्र होगा. वहीं शुक्र का दृश्य परिमाण करीब माइनस 4.73 रहेगा, जिससे वह सूर्यास्त के बाद आकाश में बेहद चमकीला नजर आएगा. हालांकि, सूर्यास्त के आसपास आसमान में उजाला रहने के कारण शुरुआत में इस नजारे को देखना थोड़ा कठिन हो सकता है. दोनों खगोलीय पिंड कन्या तारामंडल की दिशा में स्थित होंगे.

Must Read- UP की सियासत में नए दलित चेहरे की एंट्री, स्विट्जरलैंड से लौटीं रोहिणी घावरी की नजर चंद्रशेखर आजाद के वोट बैंक पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >