Dhirendra Shastri In Mahakumbh: महाकुंभ पहुंचे बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री, त्रिवेणी में लगाई 5 डुबकी

Dhirendra Shastri In Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है. मंगलवार को बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी प्रयागराज पहुंचे.

Dhirendra Shastri In Mahakumbh: बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर अपने शिष्यों के साथ पवित्र डुबकी लगाई. संगम में डुबकी लगाने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “मैंने परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती और हमारे सभी शिष्यों के साथ संगम में डुबकी लगाई. हमारे साथ करीब 40-50 विदेशी श्रद्धालुओं ने भी डुबकी लगाई.

धीरेंद्र शास्त्री ने लगाई पांच डुबकी

बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने त्रिवेणी में पांच डुबकी लगाई. उन्होंने बताया, “मेरी पहली डुबकी हिंदू राष्ट्र के लिए थी, दूसरी बागेश्वर धाम के लिए थी, तीसरी भारत में बागेश्वर धाम के अनुयायियों के लिए थी, चौथी हमारे सभी साधु-संतों की भलाई के लिए थी और पांचवीं उन सभी लोगों की लंबी उम्र के लिए थी जो हमारे धर्म और दुनिया की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं.”

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 VIDEO: दूसरे अमृत स्नान से पहले महाकुंभ में जनसैलाब, 15 दिनों में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

महाकुंभ भारत और विश्व के श्रद्धालुओं का संगम : स्वामी चिदानंद सरस्वती

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ संगम में डुबकी लगाने पहुंचे परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा, “आज हम संगम का वास्तविक स्वरूप देख पा रहे हैं – भारत और विश्व के श्रद्धालुओं का संगम. ​​यह शब्दों से परे है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >