कानपुर में चॉकलेट-टॉफी लूटने की मची होड़, थैलियों-बोरियों में भरकर ले गए लोग, देख Video

कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियों का अंबार लगा मिला, जिसे लूटने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. डंपिंग साइट से बैगों में भरकर ले जाई गई यह सामग्री सेहत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है.

Kanpur Chocolate Viral Video: जिस चॉकलेट को देखकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आती है, वही अगर एक्सपायर्ड हो जाए तो सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है. कानपुर के पनकी में ऐसा ही झकझोर देने वाला मंजर सामने आया. डंपिंग साइट पर फेंकी गई एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां बटोरने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. कोई हाथों में भर रहा था तो कोई थैलियों और बोरियों में भरकर ले जा रहा था. सवाल यह है कि जो चीज खाने लायक नहीं बची थी, वह लोगों के घरों तक कैसे पहुंच गई?

चॉकलेट बटोरने उमड़ी भीड़

मामला पनकी इंडस्ट्रियल एरिया का है, जहां डंपिंग साइट के पास बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां फेंकी गई थीं. बताया जा रहा है कि किसी कंपनी या व्यापारी ने बिक्री के लिए अनुपयुक्त हो चुकी खाद्य सामग्री वहां डंप की थी. जैसे ही स्थानीय लोगों और बच्चों को इसकी जानकारी मिली, मौके पर भीड़ जुट गई. वायरल वीडियो में लोग जमीन पर पड़ी चॉकलेट-टॉफियां चुनते और उन्हें बैग, बोरे और डिब्बों में भरकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं.

घर ले गए तो बढ़ा खतरा

इस घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि लोगों ने इन खाद्य पदार्थों को सिर्फ मौके से उठाया ही नहीं, बल्कि बड़ी मात्रा में अपने साथ भी ले गए. यह स्पष्ट नहीं है कि इन्हें खाने के लिए ले जाया गया या किसी दूसरे इस्तेमाल के लिए. लेकिन एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. वायरल वीडियो ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि ऐसी सामग्री को खुले में फेंकने की नौबत क्यों आई और उसे सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की जिम्मेदारी किसकी थी?

यह भी पढ़ें: यूपी में एडेड स्कूलों के शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत, मानदेय की जगह मिलेगा न्यूनतम वेतनमान, जानें पूरा मामला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >