क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई पर रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का किया दावा

UP Crime: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि कैफ ने शादी का वादा कर उससे संबंध बनाए और बाद में मुकर गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

UP Crime: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के छोटे भाई और घरेलू क्रिकेटर मोहम्मद कैफ पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. लखनऊ की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि कैफ ने उसे शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया. महिला की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी पहचान

महिला के मुताबिक, उसकी पहचान मोहम्मद कैफ से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. महिला का दावा है कि कैफ ने उससे शादी करने का भरोसा दिया था.

शादी के भरोसे पर नौकरी छोड़ने का दावा

शिकायत में महिला ने दावा किया है कि वह दिल्ली की एक एयरलाइन कंपनी में केबिन क्रू के तौर पर काम करती थी. उसका आरोप है कि कैफ की ओर से शादी का पक्का भरोसा मिलने के बाद उसने अपनी नौकरी तक छोड़ दी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

महिला की शिकायत पर डीसीपी ईस्ट के निर्देश पर एसीपी विभूतिखंड मामले की जांच कर रहे हैं. फिलहाल महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है. आरोपी पक्ष का जवाब और जांच के आगे की स्थिति सामने आने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी.

यह भी पढ़ें: UP Election 2027: बीजेपी के 18,900 बूथ बने सबसे बड़ा खतरे का सिग्नल, क्या यहीं से तय होगा योगी सरकार का अगला "इम्तिहान"

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >