सांसद चंद्रशेखर आजाद का गंभीर आरोप-एक फार्म हाउस में रची गई मेरी हत्या की साजिश, निष्पक्ष जांच की मांग

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने अपनी हत्या की साजिश रचे जाने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि एक फार्म हाउस में उनकी हत्या का षड्यंत्र रचा गया. उन्होंने सरकार से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

Chandrashekhar Azad : नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने अपनी हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि एक फार्म हाउस में उनकी हत्या का षड्यंत्र रचा गया. सांसद ने इस मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग सरकार से की है. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह यह बात पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहे हैं और उनके पास इस संबंध में जो सूचनाएं और स्रोत हैं, वे गलत नहीं हैं. उन्होंने हाल ही में बाराबंकी में अपने काफिले को रोके जाने और हुए विवाद की भी निष्पक्ष जांच की मांग की.

बाराबंकी टोल प्लाजा पर रोका गया था काफिला

चंद्रशेखर आजाद रविवार को अपने समर्थकों के साथ गोंडा जा रहे थे. बताया गया कि बाराबंकी के एक टोल प्लाजा पर उनके काफिले की गाड़ियों को रोक लिया गया. इस दौरान सांसद और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी. चंद्रशेखर आजाद कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे. काफिला रोके जाने के बाद उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर कई आरोप लगाए थे.

पूरे मामले की हो उच्चस्तरीय जांच

अपने वीडियो में चंद्रशेखर आजाद ने सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि हत्या की साजिश से लेकर बाराबंकी में हुई हिंसा तक में शामिल लोगों की भूमिका सामने आनी चाहिए. उन्होंने अपने विरोधियों को संबोधित करते हुए कहा कि मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि संघर्ष जारी रहेगा और उनके समर्थकों को डरने की जरूरत नहीं है.

सुरक्षा को लेकर भी उठाए सवाल

चंद्रशेखर आजाद ने मामले को अपनी सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि सवाल केवल उनकी सुरक्षा का नहीं है. उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा प्राप्त एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि और सांसद के साथ दिनदहाड़े पत्थरबाजी की गई और ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतलों के जरिए वाहन में आग लगाने का प्रयास किया गया. उन्होंने इसी आधार पर दलित, पिछड़े और मुस्लिम समुदायों की सुरक्षा और न्याय को लेकर भी सवाल उठाए.

डरने की जरूरत नहीं, संघर्ष जारी रहेगा

आजाद समाज पार्टी प्रमुख ने अपने समर्थकों से कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि मौत से डरकर जीवन नहीं जिया जा सकता और संघर्ष जारी रहेगा. हालांकि, फार्म हाउस में हत्या की कथित साजिश और बाराबंकी की घटना को लेकर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

Also Read : Gen-Z पर सपा की नजर, फीस, रोजगार और आरक्षण के मुद्दों पर छात्रों से करेगी संवाद, 30 सितंबर तक चलेगा अभियान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >